10 idomos story in hindi

मित्र हम आपको कहानी लिखकर दे रहे हैं।

राम के दस साल का लड़का था। वह अपने माता पिता की अंधे की लाठी था। राम एक अत्यंत बुद्धिमान बालक था। सभी उसकी अक्ल का लोहा मानते थे। एक दिन सुबह-सुबह वह अपने घर से विद्यालय जाने के लिए निकला। कुछ दूर चलने पर उसे एक सुनसान जंगल से किसी बच्चे के चिल्लाने की आवाज़ सुनाई दी। राम को दाल में कुछ काला लगा। वह उस सुनसान जंगल की ओर जाने लगा। राम की जान सूख रही थी, परंतु वह उस बच्चे की मदद करना चाहता था। तभी राम ने देखा कि उसके मित्र राहुल को दो बदमाश ज़बरदस्ती अपने साथ से जाने का प्रयास कर रहे हैं। यह देखकर राम का कलेजा काँप गया, परंतु उसने हिम्मत नहीं हारी। उसने अपनी अक्ल के घोड़े दौड़ाना शुरू कर दिया। तभी उसे एक तरकीब सूझी। उसने बिना देर किए सड़क की ओर दौड़ना शुरू किया। सड़क पर उसने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज़ सुनकर कई लोग इकट्ठे हो गए। राम ने उन लोगों को सारी घटना की जानकारी दी। सभी लोग उस सुनसान रास्ते की ओर गए। वहाँ उन्होंने बिना देर किए उन बदमाशों को धर दबोचा। लोगों ने उन बदमाशों को पीट-पीटकर छठी की दूध याद दिला दिया। राम को देखकर राहुल की जान में जान आई। राम ने राहुल के माता-पिता को जब सारा हाल सुनाया तो उनकी आँखें भर आईं। राहुल के लिए राम ने अपनी जान की भी परवाह नहीं की। राम जैसे बच्चे वास्तव में एक मिसाल हैं। 

  • 42
What are you looking for?