10 lines on deshbhakti in hindi .

हम आपको इस विषय पर कुछ पंक्तियाँ लिखकर दे रहे हैं। इसे अपनी समझ से विस्तारपूर्वक लिखने का प्रयास कीजिए-

एक व्यक्ति के अंदर देशभक्ति का होना परम आवश्यक है। यह भावना ही व्यक्ति को देश की रक्षा करने के लिए प्रेरित करती है। देशभक्ति का अर्थ होता है अपने देश के प्रति भक्ति। अर्थात अपने देश को ईश्वर की तरह प्रेम करना तथा उसकी सुरक्षा तथा भलाई के लिए किसी भी हद तक चले जाना। नागरिक को चाहिए कि अपने देश के लिए बलिदान करने में हिचकिचाए नहीं। यही उसकी सच्ची देशभक्ति कहलाएगी। देश मात्र सीमाओं का नाम नहीं है बल्कि देश की हर छोटी से छोटी वस्तु भी देश का ही अंग हैं। उसके प्रति हमारा प्रेम तथा उसकी रक्षा करना हमारा धर्म होना चाहिए। सीमा में पड़ोसी देश से अपने देश की रक्षा करने वाले लोग ही देशभक्त नहीं कहलाते बल्कि जो देश में रहकर उसकी वस्तुओं, देश से जुड़ी संस्कृति, सभ्यता की रक्षा करते हैं तथा देश में विद्यमान समस्याओं से लड़ते हैं वे भी देशभक्त कहलाते हैं।

समय बदल रहा है लोगों के अंदर ये भावनाएँ समाप्त हो रही है। देशभक्ति के आदर्श धूमिल हो रहे हैं। लोगों के अंदर स्वहित की भावनाएं अधिक बढ़ रही हैं। देश का क्या हो रहा है? उन्हें इनसे कोई सरोकार नहीं है। देशभक्त लोग स्वहित को परे रखते हैं। उनके लिए पहले देश हैं फिर वह। वह अपने देश की रक्षा, सम्मान और गौरव के लिए स्वयं की आहुति बिना हिचकिचाए दे देते हैं। भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद आदि ऐसे अनगिनत देशभक्तों के उदाहरण है जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान देकर अपनी देशभक्ति साबित की। इनकी देशभक्ति तथा बलिदान ने लोगों में एकता स्थापित की और देश को आजाद करवा लिया।

  • 0
What are you looking for?