100 shabdon mein is vishay par anuched likhe: Apni Bhasha Pyaari bhasha

प्रिय मित्र!
हम आपके प्रश्न के लिए अपने विचार दे रहे हैं। आप इसकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।

अपनी भाषा प्यारी भाषा – हमारी हिंदी भाषा बहुत प्यारी भाषा है। आजकल के बच्चे हिंदी की अपेक्षा अंग्रेजी की ओर अधिक रुझान रख रहे हैं। मेरा सुझाव है कि हिंदी भाषा को अधिक क्लिष्ट न बनाया जाए। हिंदी को अधिक से अधिक सरल और सुगम बनाया जाए ताकि बच्चे इसे आसानी से पढ़ पाएँ। हिंदी को उदार और सक्षम बनाया जाए ताकि बोलने में भी कठिनाई न हो। हिंदी भाषा इतनी अच्छी है, जैसा उच्चारण करते हैं, वैसे ही लिखते हैं। हिंदी भाषा में मात्राएँ उच्चारण के अनुसार लगाईं जाती हैं। हमारी हिंदी भाषा संसार में बहुत से लोगों द्वारा बोली जाती है। संसार में सबसे अधिक बोलने वाली तीसरी भाषा हमारी हिंदी ही है। हिंदी संस्कारी भाषा है इसलिए बहुत प्यारी है। 
 

  • 1
What are you looking for?