1857 ke yuddh ka kya mahattv tha?

Hi!
1857 का विद्रोह भारत के इतिहास में बहुत महत्व रखता है। यह विद्रोह यदि सफल हो जाता तो भारत का इतिहास आज हमारे समाने कुछ और ही होता। इस विद्रोह ने अंग्रेज़ी सरकार की नींव हिला दी थी। इस विद्रोह ने पहली बार भारत को एकता के सूत्र में बांधा था। अंग्रेज़ी सरकार से परेशान किसानों, राजाओं, मुस्लिम जनता व हिन्दु जनता को इस विद्रोह ने साथ-साथ कर दिया। लोगों के अंदर अपनी आज़ादी के प्रति जागरूकता का यह प्रत्यक्ष उदाहरण था। जब लोगों ने अपने अधिकारों का हनन होता देख आवाज उठाई। इस विद्रोह ने ही आज़ाद भारत की नींव रखी थी।
 
आशा करती हूँ कि आपको प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।
 
ढेरों शुभकामनाएँ!

  • 0
What are you looking for?