2-3 paragraphs on barood ki vinash leela

मित्र इस विषय पर हम आपको कुछ पंक्तियाँ लिखकर दे रहे हैं बाकी आप इस आधार पर स्वयं लिखिए-

बारूद का जबसे निर्माण हुआ है तबसे मनुष्य ने मनुष्य सभ्यता तथा पूरी पृथ्वी को एक हसिए पर ला खड़ा किया है। पूरी दुनिया बारूद के ढेर पर बैठी हुई है। बस आवश्यकता है उसे चिंगारी देने की। नोबेल ने  जब बारूद्ध का निर्माण किया था, तो उसने ऐसा नहीं सोचा होगा कि आगे चलकर उसकी यह खोज मानव सभ्यता के लिए ही चुनौती बन जाएगी। इसका प्रयोग अपने विरोधियों पर विजय पाने के लिए किया गया था। परन्तु धीरे-धीरे सत्ता के लालच ने इसे और भी भयानक बना दिया। आज यह बारूद्ध परमाणु हथियारों का रूप ले चुका है। बस एक हथियार छोड़ा और एक देश का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा और इसका प्रभाव सदियों तक पीढ़ियों के मध्य दिखाई देता है। जापान पर छोड़ा गया परमाणु हथियार इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। इसने हिरोशिमा और नागासकी में बसने वाले लोगों की दशा ही भयानक कर दी। बारूद्ध से आरंभ हुई यात्रा परमाणु हथियारों पर जाकर रूक गई है। परन्तु इससे मनुष्य को फायदा नहीं दिख रहा है। दिख रहा है, तो मौत और बर्बादी का मंजर।

  • 1
What are you looking for?