26 January ke din ko amar banane ke liye kya-kya tayaari ki gai??

मित्र!
आपके प्रश्न के लिए हम अपने विचार दे रहे हैं। आप इनकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।

26 जनवरी का दिन पिछले वर्ष की तुलना में बिल्कुल अलग था क्योंकि पिछले वर्ष स्वतंत्र दिवस मनाया तो गया था किंतु उसमें कोलकाता के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा नहीं लिया था। इस वर्ष कोलकाता में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों से थी। प्रत्येक घर की मुंडेर पर तिरंगा लगाया गया था। पर्चों के माध्यम से प्रचार किया जा रहा था। कोलकाता को भिन्न-भिन्न प्रकार से सजाया जा रहा था। सुभाष बाबू स्वतंत्रता सेनानियों के साथ मिलकर जुलूस निकालने की तैयारी में थे। स्त्री समाज ने स्वतंत्रता दिवस में अपना योगदान देकर इसे सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

  • 1
What are you looking for?