मंदिर कहाँ स्थित था उसके सौंदर्य का वर्णन कीजिए ? (3 marks,50 words )
 

मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है।-

देवी का मंदिर पर्वत की चोटी पर स्थित था। देवी का मंदिर बहुत बड़ा था। उसके शिखर पर सोने का कलश लगा हुआ था। मंदिर के परिसर पर बहुत से लोगों के खड़े होने की व्यवस्था थी। सारा वातावरण धूप और फूलों की खुशबू से महक रहा था। मंदिर के अंदर सभी देवी का जय घोष कर रहे थे। मंदिर का वातावरण भजन के संगीत से गूंज रहा था। वहाँ जाकर असीम शांति का अनुभव हो रहा था।
 

  • 1
What are you looking for?