दिए गए चित्र का 40 से 45 शब्दों में वर्णन कीजिए।


दिए गए चित्र में एक बालिका अपने माता-पिता तथा भाई-बहनों के साथ दीपावली में पटाखे जला रही है। उसके पिताजी पटाखे जलाते समय उसके साथ ही हैं। इससे उसके पिता की समझदारी का पता चलता है। पटाखे जलाते समय माता-पिता को बच्चों के साथ रहना चाहिए। इस तरह बच्चे सुरक्षित रहते हैं और दीवाली का आनंद दोगुना हो जाता है। अतः हमें पटाखे जलाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है कि हमारे साथ कोई बड़ा अवश्य हो। 

  • 0
What are you looking for?