a paragraph on sainik ka jeevan , paryavaran ka mahatv, paryavaran ki samasya

मित्र सैनिक के विषय में हमारे मित्र ने उत्तर दे दिया है। बाकी दोनों विषयों पर आधारित एक अनुच्छेद दे रहे हैं, इसकी सहायता से आप स्वयं दोनों अनुच्छेद बनाएँ।

प्रकृति और पर्यावरण के बीच बहुत गहरा संबंध है। पर्यावरण प्रकृति की ही देन है। पर्यावरण पृथ्वी के चारों ओर का वातावरण को कहा जाता है तथा प्रकृति पृथ्वी में विद्यमान सौंदर्य को कहा जाता है। प्रकृति में पेड़, पहाड़, नदी, समुद्र, बादल, पक्षी, हरियाली, फूल इत्यादि आते हैं। पर्यावरण और प्रकृति मनुष्य के लिए दोनों ही बहुत आवश्यक है। हमारे जीने के लिए आवश्यक तत्वों को बनाए रखने के लिए उसने समस्त बातों का ध्यान रखा है। पर्यावरण पृथ्वी को चारों से ढक के हमारी रक्षा करता है। इस तरह प्रकृति हमारी हर छोटी-बड़ी आवश्कताओं को पूरा करती है। प्रकृति इस बात का ध्यान भी रखती है कि पृथ्वी पर हो रही हर छोटी बड़ी पक्रिया में संतुलन बना रहे। यदि प्रकृति के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ की जाती है, तो इसका परिणाम हमें पर्यावरण में साफ तौर पर दिखाई देता है।

जैसे पहाड़ों पर बर्फ जमती है। वह पिघलकर नदी का रूप धारण कर लेती है और अंततः सागर में जाकर मिल जाती है। सागर का जल वाष्पित होकर बादलों का रूप धारण कर लेता है तथा वह बर्फ व वर्षा के रूप में फिर से नदी में जा मिलता है। इस तरह यह क्रम चलता रहता है और प्रकृति एक सुंदर संतुलन बनाए रखती है। परन्तु मनुष्य ने प्रकृति के संतुलन में हस्तक्षेप कर असंतुलन की स्थिति बना दी है। प्रकृति में यदि असंतुलन पैदा होता है, तो असमय बाढ़, सुखा तथा प्रलय की स्थिति आ बनती है। वनों के काटे जाने से पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा बढ़ गई है। जहरीली गैसों ने पर्यावरण को भी नुकसान पहुँचाना आरंभ कर दिया है। इससे भंयकर स्थितियाँ पैदा हो सकती है। अतः हमें चाहिए कि प्रकृति का दोहन करने के स्थान पर उसका पोषण करे तभी हम स्वयं के लिए सुरक्षित कल बना पाएँगे।

  • 0

sainik are the sole of india . they don't sleep since they want to make us sleep . they are also son of or daughter of some mom but still they think of other moms . they are the people who would always live in this world , they are the people who would live after death . 

 

jhansy these are some lines u can add on . 

  • 0
What are you looking for?