Aap adhiyan nahi karta adhipak aapko samjate ha sawad lakiha

मित्र!
आपके प्रश्न के लिए हम अपने विचार दे रहे हैं। आप इनकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।

शिक्षक- रमेश! आजकल तुम्हारा ध्यान किधर है। पढ़ाई भी ठीक से नहीं करते हो।
विद्यार्थी- ऐसी बात नहीं है सर। अपनी तरफ से तो मैं पूरी कोशिश करता हूं। क्या करूं, कुछ याद ही नहीं होता।
शिक्षक- देखो रमेश! पढ़ाई बहुत जरूरी है। जब तक तुम अभ्यास नहीं करोगे, तुम सफल कैसे होगे  इसलिए पढ़ाई बहुत जरूरी है।
विद्यार्थी- आप ही बताइए सर, मैं क्या करूं?
शिक्षक- तुम सबसे पहले अपने पढ़ने का समय नियत करो। जो भी पढ़ते हो उस का अभ्यास लिखकर भी करो। तुम्हें अवश्य सफलता मिलेगी।
विद्यार्थी-  धन्यवाद सर।  मैं आपकी बात मान कर आगे पढूँगा और अभ्यास करूंगा।

  • 0
What are you looking for?