ABOUT TENSES IN HINDI

नमस्कार मित्र!
 
क्रिया के जिस रुप से यह ज्ञात हो कि क्रिया किस समय हुई है, उसे क्रिया का काल कहते हैं।
(i) तपस्या पढ़ रही है।
(ii) कल मैंने चार केले खाए थे।
(iii)कल मैं मेला देखने जाऊँगा।
ऊपर लिखे गए वाक्यों में रंगीन शब्दों को ध्यान से देखिए। इनमें पढ़ रही है, खाए थे, देखने जाऊँगा क्रिया शब्द हैं। इन शब्दों को ध्यान से पढ़ने से यह पता चलता है कि इन क्रिया शब्दों से क्रिया के अलग-अलग समय पर होने का बोध हो रहा है।
(i) 'वह पढ़ रही है।' इस क्रिया से यह पता चलता है कि कार्य इस समय में हो रही है।
(ii) 'खाए थे' से क्रिया के पहले (बीते हुए समय में) हो चुकने का पता चलता है।
(iii) 'देखने जाऊँगा' से आने वाले समय में क्रिया के होने का बोध होता है।
क्रिया से काल (समय) का बोध होता है। समय परिवर्तनशील है। इसमें बदलाव होना स्वाभाविक है। समय के इस परिवर्तन के आधार पर काल के निम्नलिखित तीन भेद होते हैं -
(1) वर्तमान काल, (2) भूतकाल और (3) भविष्यकाल
 
ढेरों शुभकामनाएँ!

  • 0

 The page ". ABOUT TENSES IN HINDI." does not exist. You can ask for it to be created, but consider checking the search results below to see whether the topic is already covered.
For search help, please visit Help:Searching.

  • 2
What are you looking for?