Adhunik Jeevan aur Prachin Granth par nibandh leknekeleye kuch points bataeeye.

मित्र!
आपके प्रश्न के उत्तर में हम अपने विचार दे रहे हैं। आप इनकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं। 

प्राचीन ग्रंथ हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इन्हीं धरोहरों को लेकर हम  विकास की यात्रा कर रहे हैं और आधुनिक जीवन में पहुंचे हैं। प्राचीन ग्रंथों का आधुनिक समाज में बहुत महत्त्व है। हमारे प्राचीन ग्रंथ, हमें नैतिक मूल्यों और आधुनिक जीवन के मध्य संतुलन करना सिखाते हैं। प्राचीन ग्रंथ हमें प्रेरणा और जीवन में सही कार्य करने की सोच देते हैं। आज की पीढ़ी आधुनिकता की मृगतृष्णा में फंसकर नैतिक मूल्यों को खोती जा रही है। प्राचीन ग्रन्थ ही हैं, जिन्हें पढ़कर नीतिपरक ज्ञान प्राप्त होता है। प्राचीन ग्रंथों के कारण ही आधुनिक समाज में एक संतुलन बना हुआ है, अन्यथा हमारा समाज भी आधुनिकता की आंधी में खो चुका होता।

  • 13
What are you looking for?