andaman and nicobar ke dweep samooh ke prakrathik soundary ka varnan karthe huye yah bhi bathayiye December 2004 mem aaye tsunami ka iss dweep par kya prabhav pada

अंडमान द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी के दक्षिण भाग में स्थित है। यह हिन्द महासागर में स्थित है और भारत का केन्द्र शासित प्रदेश है। यह एक सुंदर द्वीप समूह है, जिसका सौंदर्य अनुमप है। यहाँ के तट रमणीय है, समुद्र का जल साफ़ और सागर सुंदर जलीय जीवों से भरा हुआ है। दुर्लभ वनस्पतियों के कारण भी यह द्वीप जाना जाता है।  यहाँ का शांत और सुंदर वातावरण लोगों के अशान्त मन को शांति प्रदान करता है। यही कारण है कि यह सैलानियों से भरा रहता है। परन्तु 26 दिसंबर 2004 में आए सुनामी ने इस द्वीप के सौंदर्य को तहस-नहस कर दिया था। लहरों का पानी शहरों में कई घुस गया। कई गाँवों का नामों निशान मिट गया। परिवार के परिवार समुद्र में काल का ग्रास बने। अनुमान है कि 6 हज़ार लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। इस विनाश लीली ने लोगों के दिल दहला दिए थे। समुद्र तट जो अपने सौंदर्य के लिए जाने जाते थे, वे लाशों से अटे पड़े थे। यह दृश्य भयावह था। 

  • 7
What are you looking for?