Answer it in hindi in 100-150 words

प्रश्न 5   ​  ​पशु–पक्षियों को पालना आपकी दृष्टि में कहाँ तक उचित है?​ आप अपना अनुभव लिखिए।​

मित्र!
आपके प्रश्न के लिए हम अपने विचार दे रहे हैं आप इनकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं-
 
हम सभी पशु या पक्षियों को घर में पाल नहीं सकते हैं क्योंकि इनमें से कुछ ही पालतू हो सकते हैं पशु या पक्षी को पालना बुरा नहीं है पर कैद करना या पिंजड़े में रखना गलत है। हमारे घर में एक कुत्ता भटक कर आ गया था। उसको हमने बड़े जतन से पाला और वह भी बहुत ईमानदार निकला। पालतू जानवर आपको कभी अकेलापन महसूस नहीं होने देते। हमेशा आपके आगे-पीछे घूमते रहते हैं। सुबह शाम उनको टहलाने से एक प्रकार का व्यायाम भी हो जाता है। मेरी दृष्टि में पशु या पक्षी को पालना उचित है। 

  • 2
What are you looking for?