Answer the questiongiven below. :- kisan ko hamare desh ka annadata mana jata hai in 7-8 lines

मित्र

किसान को हमारे देश का अन्नदाता माना जाता है क्योंकि किसान हर देश का आधार स्तम्भ होते हैं। उन पर ही देश की आर्थिक व्यवस्था टिकी होती है। विश्व का समस्त आनन्द, ऐश्वर्य और वैभव उनके कारण ही हम भोग पाते हैं। उनके द्वारा किया गया अथक परिश्रम अन्न के रूप में खेतों में बिखरा पड़ा रहता है। उसके कारण ही सबके घर में चूल्हे जलते हैं। यदि एक भी किसान अन्न उगाना छोड़ दे, तो हमारे भूखों मरने की नाैबत आ जाएगी। वह परिश्रम, त्याग और सेवा का आदर्श रूप है। वही धरती का सच्चा उपासक है। वह पूरे देश का अन्नदाता है। वह हमारे समाज का सच्चा हितैषी है। यदि वह सुखी है, तो पूरा देश सुखी बन सकता है क्योंकि उसकी खुशहाली उन्नति व समृद्धि में पूरे देश की समृद्धि, उन्नति व खुशहाली छुपी है। वो देश का गौरव है, हमारा गौरव है। हमें उसकी इस सेवा के लिए उसे नमन करना चाहिए।

  • 1
we eat food which is produced in his farm
  • -1
What are you looking for?