anuched on ch of hindi dhul plz fast

धूल हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। धूल मिट्टी से बनी है। मिट्टी से ही अन्न पैदा होता है। हमारे जीवन में उसकी बहुत उपयोगिता है। यह हमारे देश की धरती की धूली है जिसे हम अपने माथे पर तिलक लगाते हैं। हमारे लिए धूल आदर और सम्मान का प्रतीक है। इसके कारण ही हमारे मध्य घनिष्टता का संबंध स्थापित होता है।  गांवों में तो धूल का विशेष महत्व है फिर चाहे वह अखाड़े में खेल रहे पहलवान हों या खेती करता किसान हो। संध्या के समय गायों के चलने से उड़ने वाली धूल को तो बहुत पवित्र माना गया है, उसे गोधूलि के नाम से जाना जाता है और लोग उसके लगने को पवित्र मनाते हैं।

  • 0
What are you looking for?