any specific tip to do well in this topic in exam .... 

वाक्य में विद्यार्थियों को सरल संयुक्त और मिश्र वाक्य समझने में कठिनाई आती है। उससे इस तरह निपटा जा सकता है-

 

इतना ध्यान रखिए कि संयुक्त वाक्य में और मिश्र में कौन-से समुच्चयबोधक के भेदों का प्रयोग होता है। 

इनका प्रयोग करके भी आप वाक्य को बदल सकते हैं। बस आपको इनका ज्ञान होना आवश्यक है। 

देखिए कैसे-



 

यदि आप समुच्चयबोधक को भली प्रकार से समझ लेते हैं, तो आपकी दो प्रकार की समस्याएँ समाप्त हो सकती हैं। नीचे देखिए कैसे-


()यदि आपसे सरल वाक्य को संयुक्त में, संयुक्त वाक्य को मिश्र में, मिश्र को संयुक्त में बदलने के लिए कहा जाए, तो आपको अधिक कठिनाई नहीं आएगी।


() यदि प्रश्न-पत्र में समुच्चयबोधक से संबंधी अव्ययों का वाक्य में चयन करने के लिए आता है या फिर आपको इस अव्यय का नाम पूछा जाता है, तो आप सरलता से इन्हें हल कर पाओगे। जैसे-


प्रश्न- राम वापस घर गया था क्योंकि माँ ने बुलाया था।- प्रस्तुत वाक्य में रेखांकित शब्द अव्यय के किस भेद के अंदर आता है। 

उत्तर- समुच्चबोधक अव्यय।


प्रश्न- राम वापस घर गया था क्योंकि वमाँ ने बुलाया था।- प्रस्तुत वाक्य में रेखांकित शब्द समुच्चयबोधक है। बताइए कि यह इसके किस भेद के अंदर आता है।

उत्तर- व्यधिकरण समुच्चयबोधक अव्यय। 

 

(ग) यदि प्रश्न-पत्र में संयुक्त वाक्य या सरल वाक्य में पहचान करने के लिए प्रश्न आता है, तो आप उन्हें योजकों (अव्यय) के द्वारा पहचान सकते हैं।


(घ) योजकों का सही प्रयोग करके वाक्य बदलने का प्रयास कीजिए। यह याद रहे कि वाक्य शुद्ध रहे। कई बार हम वाक्य परिवर्तन तो कर देते हैं। परन्तु वाक्य की शुद्धता पर ध्यान नहीं देते।


(ड) आजकल इनमें बहुविकल्पीय प्रश्न आते हैं। अत:इनके आधार पर वाक्यों की पहचान करना सरल हो जाता है। इनका जितना अच्छा ज्ञान आपको होगा इस प्रकार के प्रश्नों को हल करना सरल हो जाएगा। 


 

  • 0
What are you looking for?