apke ilake me kuch asamajik tatva mahilao par panktiya kaste haitatha chain khichane wali ghatnao se jude rahate hai unki shikayakarte huy thana adhikari ko patra likho

पता ................
दिंनाक .......

सेवा में,
थानाध्यक्ष महोदय,
यमुना विहार पुलिस स्टेशन,
नई दिल्ली।

 

विषयः क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के कारण महिलाओं को रही परेशानी को दर्शाने हेतु पत्र।

 
महोदय,
सविनय निवेदन यह है कि यमुना विहार मकान न. 1425/बी, गली न. 261 में रहता हूँ। मैं आपका ध्यान हमारे क्षेत्र में कुछ आवारा लड़कों की ओर दिलाना चाहता हूँ। हमारे क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से आवारा लड़कों का आना-जाना बढ़ गया है। ये राह चलती स्त्रियों पर गंदी-गंदी फब्तियाँ कसते हैं और विरोध करने पर उनके गहने छिन लेते हैं। आरंभ में तो यह महीने दो महीने में होता था। परन्तु पिछले कुछ दिनों से यह रोज़ होने लगा है। हमने उनका विरोध किया तो उन्होंने हमारे साथ भी मारपीट की है।
 
आशा है कि आप इस विषय पर गौर करेंगे और हमें उनसे मुक्ति दिलाएँगे। हम सदैव आपके आभारी रहेगें।
 
धन्यवाद,
भवदीय,
नील सिंह

  • 0
What are you looking for?