Apne pitaji ko ek Patra likhiye Jisme Bhagat Singh ki jivani ke kuch ansh hoo in Hindi

मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है-

दिनांक ..............
पता ..................

पूज्य पिताजी,
सादर प्रणाम!
आज विद्यालय में हमें भगत सिंह के बारे में बताया गया। उनकी जीवनी के बारे में आपको कुछ जानकारियाँ दे रहा हूँ। भगत सिंह अपने दो साथी राजगुरू तथा बिस्मिल जी के साथ फांसी के तख्ते पर चढ़ा दिए गए थे। उनका जन्म 1907 में 28 सिंतबर को हुआ था। भगत सिंह सिख थे। इनके पिता का नाम सरदार किशन सिंह था। इनकी माताजी का नाम विद्यावती कौर था। भगत सिंह देश की दुर्दशा देखकर दुखी थे। जलियांवाला बाग हत्याकांड ने इस आग में घी डालने का काम किया। उस समय इनकी आयु मात्र 12 वर्ष थी। गांधी जी के सिद्धान्तों से यह सहमत नहीं थे। अतः क्रांतिकारी हो गए। चंद्रशेखर आज़ाद ने भगत सिंह की आगे बढ़ने में सहायता की। इन्होंने आज़ाद द्वारा स्थापित पार्टी का नाम बदलकर 'हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन' रखा। ये सब जानकर मुझे बहुत गर्व हुआ। आपको भी यह जानकर बहुत गर्व महसूस होगा। 
पत्र समाप्त करता हूँ। आप मुझे पत्र लिखकर अवश्य बताइए कि आपको यह पढ़कर कैसा लगा? घर में सबको मेरा प्रणाम कहिएगा। 

आपका पुत्र
रंजन​

  • 0
What are you looking for?