"bade bhai sahab" mein jitne bhi muhawre hain unhe unke arth sahit bataiye.plsssss....

बड़े भाई साहब 

1. पैसे-पैसे को मुहताज होना (आर्थिक स्थिति बहुत खराब होना)- पिताजी की मृत्यु के बाद रोहा पैसे-पैसे के लिए मुहताज हो गई।

2. जन्मसिद्ध अधिकार होना (जन्म से प्राप्त अधिकार)- आज़ादी मनुष्य का जन्मसिद्ध अधिकार है। 

3. बुनियाद मज़बूत करना (आरंभिक स्थिति को मज़बूत बनाना)- पिताजी ने आरंभ से ही हमारी शिक्षा की बुनियाद मज़बूत रखी थी। 

4. ऐरा गैरा नत्थू खैरा (कोई भी चलता-फिरता व्यक्ति)- आप इस तरह मेरा अपमान नहीं कर सकते हो, मैं कोई ऐरा गैरा नत्थू खैरा नहीं हूँ। 

5. नंगी तलवार लटकना (डर लगा रहना)- विद्यार्थी के सर पर परीक्षा रूपी नंगी तलवार लटकती रहती है। 

6. दबे पाँव आना (बिना आहट किए आना/चुपचाप आना)- कल रात को चोर दबे पाँव आ रहा था। मैंने पकड़ लिया।

7. अमल करना (व्यवहार में उसे पूरी तरह लागू करना)- आपके द्वारा कही गई बातों पर में कल से अमल करूँगा। 

8. टूट पड़ना (धावा बोलना)- चोर को देखकर हम सभी उस पर टूट पड़े। 

9. प्राण सूख जाना (भय से काँप उठना)- पिताजी को विद्यालय में आता देखकर हमेशा मेरे प्राण सूख जाते थे। 

10. आटे-दाल का भाव मालूम होना (वास्तविकता का भान होना)- माता-पिता का हाथ उठते ही गोपाल को आटे-दाल का भाव मालूम हो गया। 

11. बटेर हाथ लगना (अचानक वस्तु मिल जाना)- आज तो अच्छी बटेर हाथ लगी हफ्ते भर का खर्चा निकल गया। 

12. नतमस्तक होना (आदर में झुक जाना)- महात्मा गांधीजी के आगे पूरा देश नतमस्तक हो जाता था। 

13. मुठभेड़ होना (टक्कर होना/सामना होना)- कल फौज और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। 

14. जी ललचाना (मन करना)- तरह-तरह की मिठाइयों को देखकर मुन्ना का जी ललचा गया। 

15. गले लगना (प्यार करना)- मेरा परीक्षा परिणाम सुनते ही पिताजी मेरे गले लग गए। 

16. चुल्लूभर पानी देने वाला न बचना (सहायता के लिए कोई न होना)- हरिहर काका को आज चुल्लूभर पानी देने वाला भी नहीं बचा है।

17. खून जलाना (कठिन परिश्रम करना)- मैंने खून जला-जलाकर अपना परिवार पाला है। 

18. सूक्ति बाण चलाना (ताने मारना)- विमाता के सूक्ति बाण मन को घायल करते देते हैं। 

19. हिम्मत टूटना (विश्वास बिखर जाना)- परीक्षा में बार-बार मिली असफलता मेरी हिम्मत तोड़ देती है। 

20. तीर मारना (बड़ा काम करना)- तुमने परीक्षा में प्रथम आकर कौन सा तीर मार लिया। 

21. तलवार खींचना (बात-बात पर लड़ने को उतारू होना)- मित्र तुम तो हर बात पर तलवार खींच लेते हो। 

22. टूट पड़ना (धावा बोलना)- झाँसी की रानी अंग्रेज़ों पर टूट पड़ी। 

23. दाँतों तले पसीना आना (अत्यधिक श्रम करना)- दसवीं की पढ़ाई दाँतों तले पसीना ले आती है। 

24. ज़मीन पर पाँव न रखना (बहुत अधिक अंहकार होना)- रमा ने जबसे शहर की सुंदरी का खिताब प्राप्त किया है, तबसे ज़मीन पर पाँव ही नहीं रखती। 

25. छोटा मुँह बड़ी बात (छोटे के द्वारा बड़ों के समान बात कहना)- आपकी बात को यदि मैं कटता हूँ, तो छोटा मुँह और बड़ी बात होगी।

  • 35
What are you looking for?