bharat ko manav maha samudra kyon kaha gaya hai . kya nirash hua jaaye path ke aadhar per likhiye 
 

मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है।-
 
भारत को मानव महा समुद्र कहने के पीछे कारण इसकी मिश्रित संस्कृति है। यहाँ पर आर्य तथा द्रविड़, मुस्लमान तथा हिन्दू, जैन तथा बौद्ध, सिख तथा ईसाई, यरोप के देशों तथा भारत के आदर्शों का मिलन होता है। ऐसा किसी अन्य देश में देखने को नहीं मिलता है। यहाँ पर इन्होंने अस्तित्व ही नहीं पाया बल्कि फली तथा फूली भी हैं। इन संस्कृतियों का इतना सुंदर समन्वय हम कितना भी ढूँढ लें,हमें अन्य स्थानों पर देखने को नहीं मिलता है। यही कारण है कि भारत को मानव महा समुद्र कहा गया है। यह कहना उचित भी है।  

  • 11
What are you looking for?