can i get an essay on vishwa shanti.

पूरा निबंध लिखकर देना संभव नहीं है। हम आपको इस विषय पर कुछ आवश्यक पंक्तियाँ लिखकर दे रहे हैं इस आधार पर बाकी का निबंध आप स्वयं लिखिए।-

आज संसार में चारों तरफ अंशाति का वातावरण व्याप्त है। लोग धर्म, रंग, वर्ण, जाति, स्वतंत्रता या अधिकारों को पाने के लिए  लड़ते  रहते हैं। कोई शक्ति के मद में चूर है, तो कोई स्वतंत्रता के नाम पर मरने-मारने को तैयार। स्थान-स्थान पर किसी न किसी विषय को लेकर विवाद के बादल गहराते रहते हैं। बस कारण चाहिए लड़ने के लिए। इसी श्रृंखला की सबसे प्रमुख कड़ी आतंकवाद है। यह विश्व-शांति के मार्ग का सबसे बड़ा बाधक है। आतंकवादी आज़ादी, श्रेष्ठता और अधिकार के नाम पर सारे विश्व में आतंक फैलाए हुए हैं। इनके निशाने पर हज़ारों मासूम लोग हर वर्ष मौत की बलिवेदी पर चढ़ जाते हैं। कभी यह दूसरों के हाथ की कटपुतली बनते हैं, तो कभी स्वयं अधिकारों के लिए लड़ते नज़र आते हैं। कई देश विश्व-शांति के लिए प्रयासरत्त हैं परन्तु आतंकवाद उनके इन प्रयासों को विफल बना देते हैं।

  • 6
What are you looking for?