Can someone please explain

rachna ke anusar vakya bhed????

Hi!
रचना के अनुसार वाक्य भेद देखो मित्र जब हम वाक्य लिखते हैं तो वाक्य कई तरह से लिखते हैं जैसे-
1. स्वाति खाती है।, 2. आप दाल खाएँगे या सब्जी तथा 3. जो आदमी खड़ा है, वह विभा का भाई है।
यह तीनों हैं तो वाक्य परन्तु जरूरत के अनुसार इनकी रचना की जाती है। इसलिए इसे रचना के अनुसार वाक्य भेद कहा जाता है। पहला उदाहरण सरल वाक्य को प्रदर्शित करता है, दूसरा वाला उदाहरण संयुक्त वाक्य को प्रदर्शित करता है और तीसरा उदाहरण मिश्र वाक्य को प्रदर्शित करता है।रचना के अनुसार वाक्य के तीन भेद होते हैं सरल वाक्य, संयुक्त वाक्य व मिश्र वाक्य।
 
आशा करती हूँ कि आपको प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।
 
ढेरों शुभकामनाएँ!

  • 1

Thanks ma'am

  • 0
What are you looking for?