can u give me a hindi essay on grishma ritu?

नमस्कार मित्र!
 
भारत ऋतुओं का देश कहलाता है। इस देश में छ: प्रकार की ऋतु मानी जाती है। हिन्दी तिथि के अनुसार वैशाख व जेठ का महीना ग्रीष्म ऋतु कहलाता है, वर्षा ऋतु आषाढ़ व सावन का महीना होता है, शरद् ऋतु का भाद्र व आश्विन का महीना होता है, हेमंत का कार्तिक व अगहन, पूस व माघ का शिशिर का महीना होता है और फाल्गुन व चैत्र का महीना वसंत ऋतु का माना जाता है।
 
ग्रीष्म ऋतु अपने नाम के अनुसार गर्म व तपन से भरी मानी जाती है। इस ऋतु में रातें छोटी व दिन लम्बे होते हैं। यह ऋतु रोगाणु पनपने के लिए अच्छी होती है, जिसके कारण पेट से संबधित बीमारियाँ इस ऋतु में अधिक होती है। इस ऋतु में अत्यधिक गरमी के कारण पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। इस ऋतु में मौसमी फल जामुन, शहतुत, आम, खरबूजे, तरबूज आदि फलों की बहार आई होती है। अत्यधिक गरमी के कारण लोग परेशान व बेहाल हो जाते हैं। दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। लोग इस समय नींबू का पानी, लस्सी बेलपथरी का रस पीकर गरमी को दूर भागने का प्रयास करते हैं।
 
ग्रीष्म ऋतु में जन-जीवन अत्यधिक गरमी के कारण अस्त-व्यस्त हो जाता है। दोपहर के समय बाहर निकलना कठिन हो जाता है। इस समय बिजली की आपूर्ति की खपत भी अधिक हो जाती है और बिजली संकट बना रहता है।
 
ढेरों शुभकामनाएँ!

  • 26


thanxx...ds is gr8...it helped me a lot in hindi....

  • -2
What are you looking for?