can u send me some examples of padhaband as fast as u can

मित्र कुछ उदाहरण लिखकर दे रहे हैं। कृपया इसे आधार बनाकर अन्य आप स्वयं करने का प्रयास करें। इससे आपका अभ्यास होगा।
(i) टाइप करने वाला व्यक्ति आज चला गया है।

व्यक्ति विशेष्य है और टाइप करने वाला पद समूह। यह पद समूह एक इकाई के रुप में 'विशेष्य' की विशेषता को दर्शा रहा है। अत: यह पद समूह विशेषण पदबंध है।

(ii) मंहगी खरीदी हुई साड़ी फट गई है।

साड़ी विशेष्य है और मंहगी खरीदी हुई पद समूह। यह पद समूह एक इकाई के रुप में 'विशेष्य' की विशेषता को दर्शा रहा है। अत: यह पद समूह विशेषण पदबंध है।

(iii) नीले रंग वाली छतरी मुझे पंसद नहीं है।

छतरी विशेष्य है और नीले रंग वाली पद समूह। यह पद समूह एक इकाई के रुप में 'विशेष्य' की विशेषता को दर्शा रहा है। अत: यह पद समूह विशेषण पदबंध है।

(iv) फूलों के मुस्कान वाली नेहा रो रही है।

नेहा विशेष्य है और फूलों के मुस्कान वाली पद समूह। यह पद समूह एक इकाई के रुप में 'विशेष्य' की विशेषता को दर्शा रहा है। अत: यह पद समूह विशेषण पदबंध है।

(v) खिड़की पर खड़ा नौजवान मेरा परिचित है।

नौजवान विशेष्य है और खिड़की पर खड़ा पद समूह। यह पद समूह एक इकाई के रुप में 'विशेष्य' की विशेषता को दर्शा रहा है। अत: यह पद समूह विशेषण पदबंध है।

  • 0
What are you looking for?