Can you edify me on the topic ' Our duty towards Environment ' in Hindi in the contrivance of speaking conatively?

प्रिय मित्र!
हम आपके प्रश्न के लिए अपने विचार दे रहे हैं। आप इसकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।

हमारे चारों तरफ के आवरण को पर्यावरण कहते हैं। पर्यावरण प्रकृति की ओर से हमें एक अनमोल तोहफा है। पर्यावरण के अंतर्गत सभी जीव-जंतुओं का जीवन चक्र चलता है। हमारा परम कर्तव्य है कि हम अपने पर्यावरण को हमेशा प्रदूषण रहित रखें ताकि हमें शुद्ध हवा, साफ पानी और स्वच्छ आकाश मिलता रहे। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, अन्यथा प्रकृति का कोप बढ़ जाता है। अनावश्यक जंगल काटने से, प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन से अथवा प्रदूषण से भी पर्यावरण असंतुलित होता है।  बदलते वातावरण के दुष्परिणामों के लिए हम मनुष्य ही जिम्मेदार हैं। सृष्टि के अन्य जीव प्रदूषण नहीं करते हैं। केवल मनुष्य ही अपने स्वार्थ के लिए वातावरण की प्रकृति को बदल रहा है। प्रदूषण कई प्रकार के होते हैं : जिनमें वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण और ध्वनि प्रदूषण मुख्य हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। वायुमंडल की रक्षा करने वाली ओजोन परत भी धीरे-धीरे पतली होती जा रही है। मनुष्य तकनीक के नाम पर नए-नए उपकरणों का प्रयोग कर रहा है और इससे वातावरण को हानि हो रही है। बड़े-बड़े कारखाने धुँआ ​​​​​उगलते हुए वातावरण को बर्बाद कर रहे हैं। मनुष्य को पर्यावरण चक्र में संतुलन बनाए रखने में अपनी सर्वश्रेष्ठ भूमिका निभानी चाहिए। हमें सरकारी मानकों के अनुसार निर्धारित तय सीमा के अंतर्गत ही अपने व्यापारिक कार्य करने चाहिए। हमें अपना वायुमंडल हमेशा प्रदूषण रहित रखना चाहिए। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना आवश्यक है अन्यथा प्रकृति का कोप बढ़ जाता है। हमारा कर्तव्य है कि प्रदूषण को कम करें और पर्यावरण को स्वच्छ और साफ़ रखें।
 

  • -2
What are you looking for?