dear experts , pls answer its very important .- " agar samaj mein ladkiyon ki sankhya kam hone par bhartiya samaj ka rup kaisa hoga??? pls dont give the name of the site,..i want ur opinion!!! pls hlp :)))

जितने लड़कों का जन्म होता है, उसके पीछे उतनी ही लड़कियों का भी जन्म होना आवश्यक है। इस तरह दोनों की संख्या में संतुलन कायम होता है। विवाह परंपरा परिवार को बढ़ाने और जीवनसाथी का साथ पाने के लिए की जाती है। परन्तु यदि लड़के ही जन्म लेते रहेंगे , तो भविष्य में इनके बीच बहुत बड़ा असंतुलन पैदा हो जाएगा। समाज का स्वरूप सिकुड़ जाएगा। लड़कों को विवाह के लिए कन्या ही नहीं मिलेगी। इसके कारण घर-परिवार की बढ़ोतरी नहीं होगी। जिस वंश को चलाने के लिए लोग पुत्र कामना करते हैं। उनका ही वंश समाप्ति की कगार पर आ जाएगा। जो बची हुई लड़कियाँ होगीं, उन्हें भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उनकी अस्मिता के लिए उन्हें संघर्ष करना पड़ेगा। समाज में अराजकता और हिंसा का बोलबाला हो जाएगा। लोग लड़कियों की कमी को समझना आरंभ कर देंगे। परन्तु तब परिस्थितियाँ उनके हाथ से निकल चुकी होगी। जो लोग पुत्र होने पर गर्व महसूस करते हैं, उन्हें विवाह योग्य कन्या के लिए जगह-जगह हाथ फैलाना पड़ेगा। हमें चाहिए कि इस तरह की समस्या आने से पहले उस समस्या को समाप्त कर दिया जाए।

  • 0
What are you looking for?