Dear madam/sir,
please send me an essay on 'varsharitu' in Hindi.

मित्र हम आपको इस विषय पर कुछ पंक्तियाँ लिखकर दे रहे हैं। इसे आप स्वयं विस्तारपूर्वक लिखिए और इसमें आने वाले त्योहारों के विषय में भी बड़ों से पूछकर लिखने का प्रयास करें-

वर्षा ऋतु का आषाढ़ व सावन का महीना होता है। ग्रीष्म ऋतु के समाप्त होते-होते वर्षा ऋतु अपनी बौछारों के साथ प्रवेश करती है। ग्रीष्म ऋतु के बाद इस ऋतु का महत्व अधिक देखने को मिलता है क्योंकि गरमी से बेहाल लोग इस ऋतु में आराम पाते हैं। सारा वातावरण ठंडक से भर जाता है। बादल आकाश में छा जाते हैं और घनघोर वर्षा होने लगती है। वन तथा उपवन वर्षा से नव-जीवन पाते हैं। बागों में मोर तथा कोयल मचल उठते हैं। कवि तक इस ऋतु में डूब जाते हैं और रस से भरी कविताओं का जन्म होता है।वर्षा कि बौछार तपती धरती को शीतलता प्रदान करती है। जहाँ एक ओर लोगों के लिए यह मस्ती से भरी होती हैं, वहीं दूसरी ओर किसानों के लिए बुआई का अवसर लाती है। चावलों की खेती के लिए तो यह उपयुक्त मानी जाती है। यह ऋतु प्रेम व रस की अभिव्यक्ति के लिए अच्छी मानी जाती है। इसे ऋतुओं की रानी कहा जाता है। 

  • 1
What are you looking for?