delhi ki darshaniya sthal par ek acuchched likhiye.

दिल्ली प्राचीकाल से ही भारत की राजधानी रही है। अतः इतिहास की छाप यहाँ-वहाँ दिखाई दे जाती है। इसमें कुतुबमीनार, मुगल गार्डन, हुमायूँ का मकबरा, जंतर-मतंर, लालकिला, इत्यादि स्थान हैं। कुतुबमीनार बहुत ही प्राचीन और ऐतिहासिक इमारत है। भारत के इतिहास में यह मुगल शासन के आरंभ का प्रतीक स्वरूप है। यह भारत के दिल्ली शहर के दक्षिण में महरौली नामक स्थान पर स्थित है। इसी तरह मुगल गार्डन मगुलों की देन हैं, जिसके अवशेष आज तक दिल्ली में विद्यमान है। हुमायूँ का मकबरा प्रथम मुगल सम्राट हुमायूँ की कब्रगाहें है, जहाँ अन्य राजसी लोगों की भी कब्रें विद्यामान है। लालकिला भी मुगलों की ही देन है। यह इमारत लाल पत्थर की बनी हैं इसलिए इस लालकिले के नाम से जाना जाता है। इसका निर्माण शाहजहाँ ने करवाया था। इसे बनने में दस वर्ष का समय लगा। जंतर-मंतर उस समय की घड़ी थी। इसे बनाने का श्रेय सवाई जय सिंह द्वितीय को जाता है। 1724 में यह बनवायी गई थी।

 

 

  • 3
What are you looking for?