deshbhakti ke girte hue adrsho par ek nibandh ? plz answer as soon as possible

पूरा निबंध लिखकर देना संभव नहीं है। अतः हम आपको इस विषय पर कुछ पंक्तियाँ लिखकर दे रहे हैं। इसे अपनी समझ से विस्तारपूर्वक लिखने का प्रयास कीजिए। एक व्यक्ति के अंदर देशभक्ति और बलिदान दोनों का होना आवश्यक है। ये भावनाएँ मिलकर ही व्यक्ति को देश की रक्षा करने के लिए प्रेरित करती है। नागरिक को चाहिए कि अपने देश के लिए बलिदान करने में हिचकिचाए नहीं। यही उसकी सच्ची देशभक्ति कहलाएगी। समय बदल रहा है लोगों के अंदर ये भावनाएँ समाप्त हो रही है। देशभक्ति के आदर्श धूमिल हो रहे हैं। लोगों के अंदर स्वहित की भावनाएं अधिक बढ़ रही हैं। देश का क्या हो रहा है? उन्हें इनसे कोई सरोकार नहीं है। देशभक्त लोग स्वहित को परे रखते हैं। उनके लिए पहले देश हैं फिर वह। वह अपने देश की रक्षा, सम्मान और गौरव के लिए स्वयं की आहुति बिना हिचकिचाए दे देते हैं। भगत सिंह, आज़ाद आदि ऐसे अनगिनत देशभक्तों के उदाहरण है जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान देकर अपनी देशभक्ति साबित की। इनके इस देशभक्ति ने लोगों में एकता स्थापित की और देश को आजाद करवा लिया।

  • 0
What are you looking for?