Dhan ki mar aur budhi ki mar me kya anthar hai. Lekhak kise adhik khatharnak mana hai?
70-80 words answer needed....

मित्र हम आपको उत्तर लिखकर दे रहे हैं.
विदेशों में अमीर लोगों द्वारा गरीब लोगों का शोषण किया जाता है। पूँजीपति अपनी शक्ति तथा धन के बल पर मजदूर वर्ग का खून चूसते हैं। यहाँ धन की मार से लोग आहत रहते हैं। ' बुद्धि पर मार '  का अर्थ है- बुद्धि पर पर्दा डालकर उनके सोचने समझने की शक्ति को काबू में करना। लेखक का विचार है कि विदेश में धन की मार है तो भारत में बुद्धि की मार। यहाँ बुद्धि को भ्रमित किया जाता है। जो स्थान ईश्वर और आत्मा का है ,  वह अपने लिए ले लिया जाता है। फिर इन्हीं नामों अर्थात धर्म ,  ईश्वर ,  ईमान ,  आत्मा के नाम पर अपने स्वार्थ की सिद्धी के लिए आपस में लड़ाया जाता है।  इस प्रकार धन की मार से अधिक धर्म की मार खतरनाक है। 

  • 15
What are you looking for?