es kavita ka line to line meaning explain

नमस्कार मित्र,

कविता के प्रथम भाग में कवि नदी के बहने को उसके विरह के गीत मानता है। उसके अनुसार ऐसा लगता है मानो वह अपनी धारा से सबको अपना दुख व्यक्त कर रही हो। उसी प्रकार गुलाब का फुल भी यही सोचता है कि उसके पास स्वर होते, तो वह सबको अपनी व्यथा सुनता। कवि को इसमें सुन्दर गीत की अनुभूति होती है। कवि सोचता है कि मनुष्य द्वारा गाये जाने वाला गीत सुन्दर है या प्रकृति द्वारा गाये जाने वाला यह गीत। 

कविता के दूसरे भाग में एक तोता ऊँचे स्वर में गा रहा है और उसका गीत सुनकर तोती बहुत प्रसन्न है। वह ममता के वशीभूत होकर तोते का साथ नहीं दे पा रही है, पर मन ही मन गर्व महसूस कर रही है। कवि को इसमें सुन्दर गीत की अनुभूति होती है। कवि फिर यही सोचता है कि मनुष्य द्वारा गाये जाने वाला गीत सुन्दर है या तोते द्वारा गाये जाने वाला गीत। 

कविता के तीसरे भाग में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को बुलाने के लिए गीत गा रहा है और प्रेमिका उसे सुनकर प्रसन्न है। वह यह सोचती है कि काश वह गीत की पंक्ति होती। कवि यही सोचता है कि मनुष्य द्वारा गाये जाने वाला गीत सुन्दर है या प्रकृति द्वारा गाये जाने वाला गीत।

  • 2
What are you looking for?