essay in hindi on the following topic :-

a) ek se adhik bhasha janna kya uchit hain ya anuchit ? paksh ya vipaksh me 150 shabdo mein likhe..

 

 

plzzz help i really need it very badly otherwise my teacher will be very angry.. plzz help

नमस्कार मित्र,


हर बात को दो पक्ष होते हैं। इस बात के भी दो पक्ष अवश्य हैं। मनुष्य आरंभ से अपनी सभ्यता और संस्कृति के अतिरिक्त अन्य स्थानों और संस्कृति के बारे में जानना चाहता है। यदि उसे कई भाषाओं का ज्ञान है, तो वे उसके लिए बहुत लाभकारी है। वह देश के या विदेश में सरलतापूर्वक जा सकता है। वहाँ से जुड़े साहित्य का अध्ययन कर पाएगा। वहाँ के विषय में जानकारी प्राप्त करने के लिए उसे अन्य पुस्तक खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। सीधे वहाँ की भाषा में लिखी गई पुस्तक को पढ़ पाएगा। अनेक भाषाओं का ज्ञान उसे वहाँ के लोगों से घुलने-मिलने में सहायता करेगा और यात्रा के समय आने वाली कठिनाईयों से वह बच जाएगा। सभी उसे अपनी संस्कृति का मानेगें और उसकी सहायता करेंगे। दूसरे अन्य भाषाओं के विषय में ज्ञान उसे नौकरी के अच्छे अवसर प्रदान करेगा। वह अनुवादक का कार्य बड़ी सरलता से कर पाएगा। इस तरह अनेक भाषा का ज्ञान उसे बहुत सहायता करेगा। अधिक भाषा के ज्ञान के यदि लाभ भी हैं, तो कुछ हानियाँ भी हैं। मनुष्य अनेक भाषाएँ जानता होगा , तो लोग उसे संदेह की दृष्टि से देखेंगे। उस पर सरलता से विश्वास नहीं कर पाएंगे। कई लोग इस कारण उससे दूर भी रह सकते हैं। भाषाओं का ज्ञान उसे नौकरी तो दिला सकेगा परन्तु उसकी जीविका अनुवादक के रूप में ही रह जाएगी। इसमें उसे अधिक धन प्राप्त नहीं हो पाएगा। 

  • 1

thnxx a lot.. u helped me a lot..

  • 0
What are you looking for?