Essay on firefighting in hindi

 
मित्र!
आपके प्रश्न के लिए हम अपने विचार दे रहे है। आप इनकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।

आग लगने पर जानमाल दोनों का नुकसान होता है। साथ ही वह राष्ट्रीय का नुकसान भी है। अग्निशामक कर्मचारी वह होते हैं, जो अपनी जान को जोखिम में डालकर हमारी आग से सुरक्षा करते हैं। अग्निशमन करना इनका कार्य होता है। आजकल शहरों में घरों का जाल सा बिछने लगा है। हर तरफ भीड़-भाड़ और कंक्रीट का जंगल नज़र आता है। ऐसे हालात में भी, आग लगने की स्थिति में अग्निशमन करने के लिए ये लोग अपनी जान की बाज़ी भी लगा देते हैं। अग्निशमन के लिए आजकल तो बहुत से उपकरण आसानी से उपलब्ध हैं। आग लगने की स्थिति में हमें अग्निशमन करने के लिए सुरक्षा उपायों को अपनाना चाहिए जैसे आग लगने पर 101 नंबर पर सूचित करना चाहिए। आग लगने की स्थिति में लिफ्ट का प्रयोग कभी भी नहीं करना चाहिए। गीले कपड़े को मुंह से ढक कर रखना चाहिए ताकि धुआँ शरीर में प्रवेश ना करे। लोगों को कम शब्दों में जल्दी से जल्दी चिल्लाकर सूचित करना चाहिए। अग्निशामक यंत्र की स्थापना करनी चाहिए। स्मोक डिटेक्टर लगाना चाहिए।

  • 0
What are you looking for?