essay on-kisy sanskrithik karyakram ka varnan

नमस्कार!
विद्यालाय का सांस्कृतिक कार्यक्रम
हमारे विद्यालय में कुछ दिन पहले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया था। प्रधानाचार्य जी द्वारा प्रार्थना सभा में घोषण की गई कि 23 नवम्बर, 2009 को हमारे विद्यालय में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा सभी विद्यार्थियों को यह निर्देश दे दिए गए कि जो विद्यार्थी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इच्छुक हैं, वे अपनी मुख्य अध्यापिका को अपने नाम लिखवा दें।
समारोह से पन्द्रह दिन पहले से ही हमारे विद्यालय में इस आयोजन की तैयारियाँ आरम्भ हो गईं। संस्कृत के अध्यापक नारायण शास्त्री को सर्वसम्मति से प्रभारी (इंचार्ज) नियुक्त किया गया। समारोह का सारा कार्य भार उन पर आ पड़ा। सारी कक्षा के मुख्य अध्यापकों/अध्यापिकाओं ने कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने के इच्छुक छात्रों व छात्राओं की सूची उन्हें सौंप दी। नारायण जी ने उन बच्चों को एकत्र कर उन्हें उनके कौशल के आधार पर अलग-अलग कार्यक्रमों को प्रस्तुत करने के लिए बाँट दिया।
 
नियत दिन पर कार्यक्रम आरम्भ हो गया। जिला अध्यक्ष के आते ही उनके स्वागत के लिए अभिनन्दन गीत गाया गया, जिसे बहुत ही मीठे सुरों से सँवारा गया था। उसके बाद रंगारंग कार्यक्रम का सिलसिला प्रारम्भ हो गया।
 
लोकनृत्य करने वाले छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे सुन्दर परिधान पहने हुए थे, जिनकी छटा अलग ही बिखर रही थी। जब पंजाब का लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया तो सारे दर्शकों में उल्लास व रोमांच का वातावरण बिखर गया। गढ़वाल के लोकनृत्य को प्रस्तुत करती हुईं लड़कियाँ एक दूसरे के कमर में हाथ डालते हुए ताल से ताल मिलाते हुए बड़ी मोहक लग रही थीं। एक के बाद एक लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए। हरियाण व राजस्थानी नृत्य ने तो ऐसा समा बाँधा कि दर्शक भी नृत्य करने पर मजबूर हो गए। नृत्य करने वाले विद्यार्थियों के मुख आनन्द व उल्लास से दमक रहे थे।
इस प्रकार बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रम ने सारे दर्शकों का मनमोह उस समारोह को और भी रंगारंग बना दिया। विद्यालय के सभी अध्यापकों व विद्यार्थियों ने इस समारोह का आनन्द लिया। इस समारोह में शास्त्री जी की कार्यकुशलता को खुब सहारा गया। ये समारोह आज भी मुझे याद आता है। उस आनन्द को भुलना मेरे लिए सम्भव नहीं है।
 
आशा करती हूँ कि आपको प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा।
 
ढेरों शुभकामनाएँ!

  • 1
What are you looking for?