experts i have asked this question many times but i am not getting any reply from you. my question is:-

help me to know more about kriya ka bhed -akarmak karak

i also cannot understand the difference between puna akarmak and apuna akarmak example:-

1)baccha ro raha hai

2)baccha bimar hai

whats the difference in these sentences

मित्र लगता है कि आपने अकर्मक क्रिया का ध्यानपूर्वक अध्ययन नहीं किया है इसलिए आपको इस प्रकार की शंका पैदा हुई है। हमने इसमें विस्तारपूर्वक और उदाहरण सहित समझाया है

पूर्ण अकर्मक − जैसा नाम है 'पूर्ण' अर्थात् 'पूरा' इन्हें अपनी पूर्णता बताने के लिए अन्य शब्द की आवश्यकता नहीं पड़ती है। ये क्रियाएँ अपना अर्थ स्वयं ही पूरा कर देती हैं। जैसे कि वाक्य - बच्चा रो रहा है।

 

अपूर्ण अकर्मक − ये क्रिया अपना अर्थ पूरे तौर पर व्यक्त नहीं कर पाती है। इसको पूरा करने के लिए कर्ता(जो कार्य करता है) से संबंध रखने वाले किसी शब्द की आवश्यकता पड़ती है, इन्हें पूरक कहते हैं; जैसे - होना, बनना, निकलना, है, लगा, निकली आदि। जैसे कि वाक्य - बच्चा बीमार है।

इस वाक्य में  है क्रिया का अपना कोई अर्थ नहीं निकल पा रहा है। यदि वाक्य बोला जाए बच्चा है, तो इससे कुछ पता नहीं लग रहा है कि सामने वाला क्या बोलना चाहता है। तब इसे बीमार शब्द का सहारा लेना पड़ा है। जैसा कि बच्चा बीमार है। इसलिए है अपूर्ण अकर्मक क्रिया कहलाती है।

  • -1
What are you looking for?