Experts please answer this question...
प्रश्न 13 कविता अग्निपथ का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए बताइए कि जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने मे क्या बाधक बन सकता और क्यों?

मित्र!
आपके प्रश्न के लिए हम अपने विचार दे रहे हैं। आप इनकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।

अग्निपथ कविता का उद्देश्य है- अपने जीवन के लक्ष्य को पाने के लिए संघर्ष करते रहो। दुनिया के दुखों से टूट कर मत बिखरो। अपनी कठिनाइयों का सामना खुद करो और कभी किसी के सहारे या भरोसे पर ना बैठो। अपनी राह खुद चुनो। जीवन के लक्ष्य को प्राप्त करने में बहुत बाधाएं आती हैं। चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मार्ग में बहुत सी कठिनाइयां और कष्ट बाधक बन सकते हैं। मनुष्य को इन्हीं बाधाओं को पार करके अपने लक्ष्य की प्राप्ति करनी होती है।   

  • 0
What are you looking for?