explain with  video please or some websites

नमस्कार मित्र,

हमारे पास इस विषय पर विडियो उपलब्ध नहीं है। हम प्रयास करेंगे कि भविष्य में विडियो उपलब्ध कराई जा सके। आप हमें यह बताइए कि आपको कहाँ पर कठिनाई आ रही है। उस कठिनाई को बिना विडियो के भी हल किया जा सकता है। किसी चीज़ को समझने के लिए विडियो ही काफी नहीं होता। यदि आपको विशेषण विषय को समझने में कठिनाई आ रही है, तो हम सरल भाषा में इसे समझाने का प्रयास करते हैं।

कई बार होता है कि हमें कोई जगह, कोई भी मनुष्य या फिर कोई वस्तु बहुत पसंद आती है। हम उसकी प्रशंसा भी करते हैं। और यदि पसंद नहीं आती तो उसकी बुराई भी करते हैं। कई बार कुछ शब्दों से हमें उस मनुष्य, स्थान या व्यक्ति के बारे में पता भी चलता है।  हम उसकी प्रशंसा में, बुराई में या जिन शब्दों द्वारा उसके बारे में पता चलता है, उन शब्दों को  विशेषण शब्द कहते हैं।

जैसे- राम ने कहा, "दूध गर्म है।"  इस वाक्य में राम दूध के विषय में बता रहा है कि दूध 'गर्म' है। गर्म शब्द 'दूध' की विशेषता बता रहा है। तो यह विशेषण शब्द हुआ। इसी तरह से हम कई शब्दों का प्रयोग करते हैं। जैसे-

१. नमकीन रोटी

२. सुंदर साड़ी

३. प्यारी गुड़िया

४. नीम कड़वा होता है।

ये सारे शब्द किसी वस्तु कि विशेषता बता रहे हैं कि वह अच्छी है या बुरी। तो यह विशेषण शब्द है।

  • 0
What are you looking for?