fast food ke nuksaan aur fayde par 150-200 words ka nibandh

 

मित्र!
​फॉस्ट फूड का अर्थ जल्दी प्राप्त होने वाला भोजन ​है। आपको गली-मोहल्ले से लेकर हर स्थान पर यह मिल जाएगा। पिज़्ज़ा, बर्गर, पास्ता, चाउमीन, मोमोस, जलेबी, समोसे, कॉठी रोल्स इत्यादि इस श्रेणी में आते हैं। आज के समय में यह भोजन बच्चों से लेकर युवावर्ग की पहली पसंद बनता जा रहा है। वे इसे बड़े चाव से खाते हैं। 
 
ये पकाने में सरल होते हैं। स्वाद में इनकी कोई बराबरी नहीं कर सकता है। आज के समय में जहाँ मनुष्य के पास स्वयं के लिए समय नहीं है, वहाँ रसोई में घंटों खड़े रहकर खाना पकाना उसके लिए संभव नहीं है। ऐसे में वह ऐसा भोजन चाहता है, जो उसे तुरंत मिल जाए, जो स्वाद में अच्छा हो और उसकी जेब पर भी अधिक भार न आए। फॉस्ट फूड में उसे ये सारी खूबियाँ मिलती हैं और वह इसे खाने के लिए तुरंत तैयार हो जाता है। यही कारण है कि यह आज घर-घर तथा गली-मौहल्ले में पकाए तथा खाए जाते हैं।
 
फॉस्ड फूड आज चिंता का विषय भी बने हुए हैं। इनमें पोषक तत्वों का अभाव होता है। इसके अत्यधिक सेवन से बच्चे कुपोषण का शिकार हो रहे हैं। युवाओं तथा बच्चों में मोटापा, पेट संबंधी बीमारियाँ देखने को मिल रही हैं। इनसे हड्डियाँ कमज़ोर हो जाती हैं। 
 
हमें चाहिए कि इन्हें बस कभी कभार बदलाव के लिए खाएँ। इन्हें अपने भोजन का हिस्सा न बनाएँ। 

  • 2
What are you looking for?