From bhart ki Khoj

प्रश्न-नेहरु जी को कलम क्यों उठानी पड़ी?

मित्र!
आपके प्रश्न के लिए हम अपने विचार दे रहे हैं। आप इनकी सहायता से अपना उत्तर पूरा कर सकते हैं।

नेहरु जी अहमदनगर के किले में बंदी थे। वहां पर जमीन के नीचे से गुम्बद के टुकड़े, दीवारों और ईमारत के अवशेष, खंडहर इत्यादि खुदाई के दौरान मिले। तभी जेल के अधिकारियों ने इसके आगे की खुदाई बंद करवा दी। नेहरु जी ने सोचा यदि खुदाई होती तो इससे अहमदनगर के किले के बारे में नई-नई जानकारी मिलती। अहमदनगर के किले के इतिहास के बारे में पता चलता। यही सोचकर नेहरु जी ने कुदाल छोड़ दी और कलम उठा ली। नेहरु जी वहां बंदी थे इसके बावजूद उन्होंने कलम उठा कर भारत की जनता को जागृत करने का कार्य किया। वे चाहते थे उनकी कलम से निकले शब्दों को जनता पढ़े और उनके भीतर राष्ट्रीय प्रेम की भावना उठे । 

  • 0
What are you looking for?