giragit kahaanee ke sheershak kee saarthakata ko spasht keejie?

मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है।-
गिरगिट कहानी का शीर्षक बहुत ही सार्थक है। यह कहानी ऐसे पुलिस अधिकारी की है, जो अपने स्वार्थ अनुसार बदलता है और न्याय का मज़ाक बना देता है। ओचुमेलॉव ऐसा व्यक्ति है, जो एक न्याय के इच्छुक व्यक्ति के साथ अन्याय करता है। ओचुमेलॉव उस व्यक्ति को पहले विश्वास दिलाता है कि वह उसके साथ न्याय करेगा। जब उसे पता चलता है कि अन्यायी व्यक्ति जनरल है, तो वह बदल जाता है। जैसे एक गिरगिट अपना रंग बदलता रहता है, वैसे ही ओचुमेलॉव रंग बदलता रहता है। इस शीर्षक से उपयुक्त कोई शीर्षक नहीं हो सकता, जो ओचुमेलॉव के चरित्र को दर्शाए। 

  • 1
What are you looking for?