give me at least 5 exampal of each type of vachya& explain them in simple word

नमस्कार मित्र,

 

वाच्य

मित्र आपके प्रश्न से ज्ञात होता है कि आपको वाच्य समझने में कठिनाई होती है। हम प्रयास करते हैं कि इन्हें सरल रूप में आपको समझा सकें। इसके पश्चात आप वाच्य को पहचान पाएँगे। 


मित्र वाच्य को समझने के लिए आपको यह समझना होगा की वाच्य क्या होता है? वाच्य हम किसे कहते हैं? यह ध्यान रखिए जब हम किसी वाक्य में कर्ता(कार्य करने वाला व्यक्ति), कर्म (जो कार्य किया जा रहा हो) या भाव (क्रोध, प्रेम, दुख, सुख, हिंसा इत्यादि) का उल्लेख करते हैं, तो उनके अनुसार ही क्रिया के लिंग, पुरुष और वचन को निधारित करते हैं। वही निर्धारण वाच्य कहलाता है। वाच्य को तीन भागों में विभाजित किया जाता है- 1. कर्तृवाच्य, 2. कर्मवाच्य तथा 3. भाववाच्य।

इन तीनों नामों को ध्यान से पढ़िए। यह तीनों नाम स्वयं ही अपनी विशेषता बताते हैं। देखो कैसे-

 

1. कर्तृवाच्य- इस वाच्य में कर्ता पर जोर दिया जाता है तभी इसे कर्ता+वाच्य कहा जाता है। इस वाच्य में क्रिया का लिंग, वचन व पुरुष कर्ता के लिंग, वचन व पुरुष पर आधारित होता है; जैसे-

नीला कपड़े को काटती है।

नीला (कर्ता) स्त्रीलिंग व एकवचन है। अत: क्रिया (काटती है) भी स्त्रीलिंग व एकवचन होगी।


अन्य उदाहरण-

. मैं नहीं बोलता।

. वह चलता है।

. सीमा नहीं पढ़ाती है।

. गोपाल नहीं चलता।


2. कर्मवाच्य- इस वाच्य में कर्म मेंपर जोर दिया जाता है। तभी इस वाच्य को कर्म+वाच्य कहा जाता है। इस वाच्य में कर्म पर जोर दिए जाने के कारण क्रिया के लिंग, वचन तथा पुरुष का निर्धारण कर्म के लिंग, वचन तथा पुरुष पर आधारित होता है जैसे-

कपड़ा नीला के द्वारा काटा जाता है।

कपड़ा (कर्म) एकवचन व पुल्लिंग है। अत: क्रिया (काटा जाता है) भी पुल्लिंग व एकवचन है।


अन्य उदाहरण-

. मुझसे खाना खाया गया।

. सीमा से किताब उठाई जाती है।

. बलबीर से दाल बनाई जाएगी।

. नीमा से घर बनाया जाएगा।


3. भाववाच्य- इस वाच्य में क्रिया हमेशा पुल्लिंग व एकवचन रूप में रहती है और यह याद रखें की वह अकर्मक होती है। जैसे-

नीला से काटा नहीं जाता।

इस वाक्य में क्रिया ही भाव है की नीला को काटने में परेशानी महसूस हो रही है और क्रिया (काटा नहीं जाता) एकवचन व पुल्लिंग है।


अन्य उदाहरण-

. शीला से नहीं कहा जाता।

. मुझसे अब नहीं चला जाता।

. बच्चों द्वारा बोझ उठाया जाता है।

. विमलेश के द्वारा दौड़ा नहीं जाता। 


 

  • 7
What are you looking for?