"Hamare samaj mein vrudhashram hona chahiye" ke Paksh Mein Vaad vivaad likhiye...(2-3 min speech) pls....

मित्र
हम आपके प्रश्न के लिए अपने विचार दे रहे हैं। आप इसके पक्ष या विपक्ष में अपने आप लिखें।

वृद्ध लोगों के लिए आश्रम की संकल्पना विदेशों से ली गई है। विदेशों में इसका बहुत अधिक चलन है। भारत में भी वृद्धाश्रम की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसका मुख्य कारण है एकल परिवारवाद। आजकल लोग संयुक्त परिवार में रहना पसंद नहीं करते हैं। अपने जीवन की व्यस्तता में बच्चे अपने माँ-बाप को भूल जाते हैं। बच्चे यदि विदेश या किसी अन्य शहर में नौकरी करते हैं, तो माँ-बाप अपना ख्याल कैसे रखेंगे, यही सोचकर वृद्ध लोगों को आश्रम में छोड़ दिया जाता है। वृद्ध यदि घर में कुछ कहते हैं, तो उनकी बातों पर कोई महत्त्व नहीं देता और वे अपने को उपेक्षित महसूस करते हैं।

  • -1
What are you looking for?