Hame in muhavro se samvad likhna hai

प्रिय छात्र! 

इस तरह के प्रश्न स्व-रचनात्मक कौशल को बढ़ाने के लिए किए जाते हैं, अत: प्रश्न आपके द्वारा करने के लिए है। इससे आपका अच्छा अभ्यास होगा और आपका लेखन कौशल भी बढ़ेगा। आप प्रयास कीजिए, अवश्य सफल होंगे। आप अपना उत्तर जांचने के लिए हमें भेज सकते हैं।

 तथापि हम संवाद का एक उदाहरण दे रहे हैं जो आपको अपना उत्तर लिखने में सहायता करेंगे: - 

अध्यापक- रोहन ! चलो पहाड़ा सुनाओ|
रोहन - सर! मगर..
अध्यापक - अगर-मगर मत करो, तुम तो सागर का दाहिना हाथ हो उसे तो सब आता है|
रोहन - नहीं सर|
अध्यापक - अरे तुम जिस दिन सुना दोगे मैं उस दिन गंगा नहा लूंगा|
रोहन- सर याद नहीं है |
अध्यापक- तुम बात के धनी नहीं हो, कल तो कहा था कि हम कल सुना देंगे और आज... विद्यालय की शुल्क लाए हो |
रोहन- नहीं सर I
अध्यापक- देखो रोहन! बाप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपैया, पढ़ो या ना पढ़ो मगर शुल्क जरूर लाकर दो |
रोहन - कल पूरी शुल्क जमा कर देंगे एक साथ|
अध्यापक- छोटा मुंह बड़ी बात करते हो,
अभी एक महीने की जमा नहीं की है |
रोहन- सॉरी सर |


सादर.

  • 1
What are you looking for?