hi need help in writing an essay on aakho dekhe khel ka warnan and pedho ka mahatva. plz need to submit today. plz help

हम आपको 2011 में होने वाले IPL के एक मैच का हाल बता रहे हैं। इसे देखकर आप स्वयं इस समय होने वाले किसी एक मैच का वर्णन अपने आप करो। इस तरह आपका अच्छा अभ्यास होगा।

समय की माँग के अनुसार आयोजकों ने नया प्रयोग किया और इसमें ओवरों की संख्या को कम 20 ओवर तक खेलने का फैसला लिया। इसकी लोकप्रियता का यह आलम था कि आज यह सबकी ज़बान पर है। 20-20 में हार-जीत का फैसला 20 ओवर में ही हो जाता है। इस क्रिकेट की दीवानगी इस कदर फैली की 20-20 के आरम्भ होते ही सब अपना सारा काम-काज छोड़कर टी.वी के सम्मुख बैठ जाते हैं। यह मैच क्योंकि 20-20 ओवरों में ही समाप्त हो जाता है तो इसे देखना और भी रोमांचक हो जाता है। चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच शुक्रवार को आईपीएल के चौथे सीजन का पहला मुकाबला हुआ था। इस बार के आई.पी.एल मैच भारत में ही खेले गए। इस बार के मैचों का अपना ही मज़ा था। लोगों ने इसमें भरपूर सक्रियता दिखाई। 45 दिन और 70 मैचों के बाद दस टीमों में चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल-4 का चैंपियन रहा। इस वर्ष आई.पी.एल में सर्वोच्च स्कोर 232/2 पंजाब बनाम बंगलोर के हाथ आई और यह सबसे बड़ी जीत भी कही गई। सबसे ज्यादा शतक और अर्धशतक बनाने का श्रेय क्रिस गेल को मिला। सर्वोच्च साझेदारी का श्रेय एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श की झोली में गिरा। सबसे ज्यादा शून्य पर मिथुन मन्हास आउट हुए। किरोन पोलार्ड को सबसे ज्यादा कैच लेने का श्रेय मिला। इस बार मैच में कुछ विवाद भी सुर्खियों में रहे; जैसे- जयपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम की पिच को लेकर मुंबई इंडियंस के कप्तान सचिन तेंदुलकर खासे नराज दिखे। पिच को लेकर राजस्थान के कप्तान शेन वार्न और राजस्थान क्रिकेट संघ केसचिव संजय दीक्षित में कहासुनी हुई। संजय दीक्षित के कहने पर बी.सी.सी.आई ने वार्न पर 50 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया। श्री लंका बोर्ड अपने देश के खिलाड़ियों से खासा नाराज़ दिखा। इस बार के मैच में बालीवुज के अभिनेता और अभिनेत्रियों ने भी मैच का आनंद लिया। शेन वार्न ने क्रिकेट की दुनिया से सदा के लिए सन्यास ले लिया।

  • -1
What are you looking for?