Hindi bhasha ka mehatva batate hue bade bhai Ko pstra

मित्र!
आपके प्रश्न का उत्तर इस प्रकार है-

पता : .................
दिनांक: ..............

प्रिय भाई,
सादर प्रणाम!
कल आपका पत्र मिला। यह जानकर मन को तसल्ली हुई कि आप वहाँ कुशलतापूर्वक हैं। साथ ही, यह समाचार पढ़कर  मन को दुख पहुंचा कि हिंदी विषय में आपके कम अंक आए हैं। भैया, हमें हिंदी भाषा को कम नहीं आंकना चाहिए। ​हिन्दी एक भाषा है, इसकी लिपि देवनागरी है। 'हिन्दी' हिन्दुस्तान की पहचान है। वैसे भारत में असंख्य भाषाएँ बोली जाती हैं परन्तु हिन्दी इन सबमें विशिष्ट है। इस भाषा के माध्यम से पूरा भारत आपस में जुड़ा हुआ है। हिन्दी का जन्म ऐसे ही नहीं हुआ, यह विकास के विभिन्न चरणों से गुजरती हुई, इस शिखर पर आसीन हुई है। आशा करता हूँ कि आप अब हिंदी भाषा को समझेंगे और भविष्य में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे। भगवान से मेरी प्रार्थना है कि आप जीवन में हमेशा सफलता प्राप्त करते रहें।

आपका छोटा भाई,
रवि

  • 1
What are you looking for?