Hindi bhasha mein Sawar Ke Kitne Bhed Hote Hain?

मित्र हिंदी भाषा में कुल 11 स्वर होते हैं। स्वर के तीन भेद किए गए हैं -
 
1. ह्रस्व स्वर
2. दीर्घ स्वर
3. प्लुत स्वर
 
(1) ह्रस्व स्वर :- जिन स्वरों के उच्चारण में कम-से-कम समय लगता है, उन्हें ह्रस्व स्वर कहते हैं। इनकी संख्या चार हैं - अ, इ, उ, ऋ।
 
(2) दीर्घ स्वर :- जिन स्वरों के उच्चारण में ह्रस्व स्वर से दुगुना समय लगता है, उन्हें दीर्घ स्वर कहते हैं। इनकी संख्या सात है − आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ।
 
(3) प्लुत स्वर :- जिन स्वरों के उच्चारण में दीर्घ स्वरों से भी अधिक समय लगता है, उन्हें प्लुत स्वर कहते हैं। अक्सर दूर से बुलाने में इनका प्रयोग किया जाता है। 
 
 
,

  • 0
What are you looking for?