hindi nibandh on
computer aaj ki aavashayta
नमस्कार मित्र,
कंप्यूटर आधुनिक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इसके आविष्कार ने मानो पूरे विश्व को सिकोड़कर कर रख दिया है। कार्य छोटा हो या बड़ा इसका प्रयोग हर क्षेत्र में किया जाता है। कंप्यूटर के निर्माण से पूर्व मनुष्य को लेखन संबंधी कार्यों को करने के लिए बड़ी जटिलता से गुजरना पड़ता था। उससे पहले वह अपने पत्र व अन्य कार्यों को टाइपराइटर के माध्यम से करवाया करता था। इसमें उसका बहुत समय नष्ट हो जाता था। समाचार-पत्रों, पत्र-पत्रिकाओं आदि क्षेत्रों में तो बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता था परन्तु कंप्यूटर के आविष्कार ने इन क्षेत्रों में जो क्रांति लाई है, वह काबिले-तारीफ है। कंप्यूटर के माध्यम से डिज़ाइनिंग व छपाई को एक नया स्वरुप मिला है। आज के व पुराने समय की पत्र-पत्रिकाओं के स्वरूप में जो बदलाव आया है, वो भी कंप्यूटर की ही देन है। कंप्यूटर के आविष्कार के साथ कई नए कार्य क्षेत्रों का भी जन्म हुआ, जिससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा हुए हैं। कंप्यूटरों का प्रयोग तेज़ी से बढ़ रहा है। इसने हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना ली है। वे स्थान चाहे हवाई-अड्डा हो, रेलवे स्टेशन हो, सरकारी या गैर सरकारी कार्यालय हो, बैंक हो, पत्र-पत्रिकाओं या समाचार-पत्रों का कार्यालय हो सब जगह कंप्यूटर की आवश्यकता ज़रूरी हो गई है। इसके द्वारा पलक झपकते ही हम अपने कार्यों को निपूर्णता से कर सकते हैं। एक विद्यार्थी के लिए तो यह रामबाण औषधि की तरह कार्य करता है। पहले विद्यार्थियों को अपने अध्ययन के लिए पुस्तकों व पत्र-पत्रिकाओं तक ही सीमित रहना पड़ता था, जिससे उका ज्ञान भी सीमित रहता था। जितनी जानकारी उसे एक या दो पुस्तकों से प्राप्त होती थीं, उससे कहीं अधिक सामग्री उसे कम्प्यूर के माध्यम से उपलब्ध है। कंप्यूटर से उसका अध्ययन क्षेत्र विस्तृत बन गया है। कंप्यूटर के इतने सारे गुणों को देखते हुए, इसे मानव जीवन का महत्त्वपूर्ण अंग माना गया है। आज इसके बिना अपने कार्यों की कल्पना करना असंभव-सा प्रतीत होता है।