​​विशेषण-​विशेष्य और उपमान-उपमेय का क्या मतलब है?

जो शब्द संज्ञा तथा सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, उसे विशेषण कहते हैं।
राम प्यारा है।
इस वाक्य में प्यारा विशेषण है।
विशेषण शब्द जिनकी विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेष्य कहते हैं।
ऊपर दिए वाक्य में राम विशेष्य है

उपमेय :- जिसकी उपमा दी जाए।

किसी व्यक्ति व वस्तु, जिसका वर्णन किया जाता है, उपमेय कहलाता है। जिसके सम्बन्ध में बात की जाए या उसको किसी अन्य के समान बताया जाए, वह उपमेय है।

जैसे - चाँद सा सुंदर मुख (मुख उपमेय है)

उपमान :-

उपमेय कि समानता किसी प्रसिद्ध व्यक्ति या वस्तु सी की जाए, उसे उपमेय के समान बताया जाए वह उपमान होता है; जैसे - चाँद सा सुंदर मुख (चाँद उपमान है)

  • 2
What are you looking for?