स्त्री शिक्षा के विरोधियों को क्या कहा जाना चाहिए और क्यों?

 मित्र!

आपका उत्तर इस प्रकार है:-

आज के परिदृश्य में स्त्री शिक्षा बहुत जरूरी है। स्त्री शिक्षा के विरोधियों को समझाना चाहिए कि स्त्री यदि साक्षर है, तो वो पूरे परिवार को साक्षर बना सकती है। अपने बच्चों को साक्षर बनाने में मदद कर सकती है। शिक्षित स्त्री अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर परिवार का बोझ बाँट सकती है। शिक्षित स्त्री एक सकारात्मक सोच लेकर आगे बढ़ती है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में शिक्षित स्त्री अपने परिवार, अपने समाज और अपने देश का साथ दे सकती है। यह बात हमें स्त्री शिक्षा के विरोधियों को इसलिए समझानी चाहिए क्योंकि उनको भी अपनी सोच बदलनी चाहिए। उनके परिवार में भी स्त्रियाँ हैं। उनको भी आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए।   

  • 0
What are you looking for?